DRDO का ऐतिहासिक उपलब्धि: श्योपुर में स्ट्रेटोस्फियरिक एयरशिप का पहला सफल उड़ान परीक्षण

Reported By: Chhotu Kushwaha (Sheopur)

मध्य प्रदेश, श्योपुर: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में 3 मई 2025 को ‘स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म’ का पहला सफल उड़ान परीक्षण कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह परीक्षण श्योपुर-शिवपुरी सीमा पर DRDO की आगरा स्थित एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADRDE) द्वारा विकसित एयरशिप के साथ किया गया।

17 किलोमीटर ऊंचाई पर उड़ान

परीक्षण के दौरान एयरशिप को 17 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाया गया, जहां यह 17 घंटे तक हवा में रही। इस प्लेटफॉर्म की खासियत है कि यह दुश्मन के रडार को चकमा देकर निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने में सक्षम है। यह रक्षा क्षेत्र में भारत की सामरिक क्षमता को और मजबूत करेगा।

सामरिक महत्व

श्योपुर ट्रायल साइट पर हुआ यह परीक्षण न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह एयरशिप सीमा पार गतिविधियों की निगरानी, आपदा प्रबंधन और संचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। DRDO ने इसे स्वदेशी तकनीक से विकसित किया है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।

Also Read: गंगा एक्सप्रेसवे पर IAF का शानदार एयर शो, देश की पहली नाइट लैंडिंग का ट्रायल

भविष्य की योजनाएं

DRDO के वैज्ञानिकों ने बताया कि इस सफलता के बाद एयरशिप के और उन्नत संस्करणों पर काम शुरू होगा। रक्षा मंत्रालय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मील का पत्थर बताया।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *