सिद्धार्थनगर 18 फरवरी 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान शिव शरणप्पा जी.एन. जिलाधिकारी ने अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के साथ जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरा कक्ष का जायजा लिया जहां सभी परीक्षा कक्षों में कैमरे क्रियाशील पाए गए। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण नकल-विहीन और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी ताकि छात्र-छात्राएं पारदर्शी वातावरण में परीक्षा दे सकें।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
