सिद्धार्थनगर 20 फरवरी 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. ने दीनबंधु इंटर कॉलेज नदांव परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरा कक्ष का अवलोकन किया। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि परीक्षा शांतिपूर्ण नकल-विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा एवं पारदर्शिता की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
