दीपावली से पहले भी और दीपावली के दूसरे दिन भी गंदगी का ढेर शिव बाबा मंदिर के पास नगर पंचायत की लापरवाही उजागर

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर Live 24 India News

एक ओर प्रदेशभर में स्वच्छ भारत मिशन और दीपावली स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई पर विशेष बल दिया जा रहा है वहीं शोहरतगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड स्थित शिव बाबा मंदिर के आसपास की स्थिति प्रशासनिक दावों को झुठला रही है।

लगातार कई दिनों से सफाई कर्मियों द्वारा मंदिर के पास ही सड़क किनारे कूड़ा गिराया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने बार-बार शिकायत की लेकिन नगर अध्यक्ष वार्ड सभासद और अधिशासी अधिकारी की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मंदिर के पास बने बड़े नाले का ढक्कन नहीं लगा हुआ है जिसके कारण बरसात के समय गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है और राहगीरों व श्रद्धालुओं के लिए खतरा बना रहता है  📸 चित्र: अधुरी नाली और जमा गंदा पानी सफाई की उपेक्षा का प्रतीक।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जुलाई 2025 में वार्ड सभासद द्वारा अपने घर के पास बजट पास कराकर नया नाला बनवाया गया लेकिन मंदिर क्षेत्र की सफाई और ढक्कन लगाने की व्यवस्था अब तक नहीं की गई।

कुछ दिन पहले Live 24 India News ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद नगर पंचायत ने अस्थायी रूप से वहां झाड़ू लगवाई और कचरा हटाया लेकिन 24 घंटे बाद कचरा फिर से मंदिर के पास एकत्रित कर दिया गया।

यह दिखाता है कि सफाई केवल दिखावे के लिए की जा रही है न कि स्थायी समाधान के उद्देश्य से।

इसी दौरान कचरा उठाने वाले नगर पंचायत के टेंपो में कई अनियमितताएं भी सामने आईं —

वाहन की आगे की नंबर प्लेट गायब थी और सिर्फ नगर पंचायत शोहरतगढ़ लिखा हुआ था।

जब पत्रकार ने वीडियो और फोटो लिए तो चालक ने आपत्ति जताते हुए कहा —

> आप हमारी गाड़ी की फोटो-वीडियो क्यों बना रहे हैं?

यह सवाल उठाता है कि नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था और वाहनों के पंजीकरण में कितनी पारदर्शिता है?

वहीं नगर पंचायत शोहरतगढ़ में पिछले कई वर्षों से स्थायी अधिशासी अधिकारी EO की नियुक्ति नहीं हुई है। डुमरियागंज से चार्ज अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि शोहरतगढ़ जैसे बड़े नगर के लिए स्थायी EO की नियुक्ति अति आवश्यक है।

स्थानीय लोगों ने कहा —

> हमारी शिकायतें पहले भी जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की जा चुकी हैं। जांच भी हुई पर सफाई व्यवस्था वहीं की वहीं है। दीपावली जैसे पर्व पर भी मंदिर के पास गंदगी नगर पंचायत की नाकामी को उजागर कर रही है।

अब सवाल उठता है:

क्या शोहरतगढ़ नगर पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था केवल कागज़ों में चल रही है?

क्या मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की कोई जवाब देही तय की जाएगी?

✍️ Live 24 India News के कैमरे में कैद जनता जवाब मांग रही है।

स्रोत: Live 24 India News  रिपोर्ट

 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *