सिद्धार्थनगर : पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह द्वारा 16 अक्टूबर 2025 को थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के खुनुवा मर्जादपुर नेपाल बार्डर का निरीक्षण किया गया।
आगामी दीपावली व गोवर्धन पूजा त्योहारों के मद्देनज़र क्षेत्राधिकारी ने एसएसबी थाना पुलिस कस्टम एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा को और मजबूत बनाने तस्करी पर प्रभावी रोकथाम तथा सीमा पार गतिविधियों की निगरानी बढ़ाने हेतु संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संदिग्ध आवागमन या तस्करी पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में एसएसबी कस्टम थाना पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
👉 मुख्य बिंदु:
खुनुवां बॉर्डर पर सघन निरीक्षण एवं सुरक्षा समीक्षा
दीपावली व गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता निर्देश
एसएसबी पुलिस कस्टम और प्रशासनिक विभागों के बीच समन्वय पर जोर सीमा सुरक्षा और तस्करी रोकथाम हेतु ठोस रणनीति तय।
