सिद्धार्थनगर 30 सितम्बर 2025 :
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव कुमार ने आज थाना बांसी क्षेत्र के रामविलास इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेस सोनखर में अध्यापिकाओं व छात्राओं से संवाद स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान डीआईजी बस्ती ने छात्राओं को महिला सुरक्षा सम्मान और आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। हेल्पलाइन नंबर 1090 181 112 1076 की जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया गया तथा मिशन शक्ति फेज 5 के पम्पलेट भी वितरित किए गए।
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी प्रभारी निरीक्षक महिला थाना और एंटी रोमियो प्रभारी ने छात्राओं को सेल्फ डिफेन्स और विभिन्न सुरक्षा उपायों के बारे में प्रशिक्षण व जानकारी दी।
इसके पश्चात् डीआईजी ने थाना बांसी स्थित महिला सुरक्षा केन्द्र और थाना परिसर का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद एसएसपी क्षेत्राधिकारी सदर श्री विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी प्रभारी निरीक्षक थाना बांसी प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व एंटी रोमियो प्रभारी समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
