सिद्धार्थनगर 18 जनवरी 2026 :
पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी द्वारा आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को थाना इटवा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी बस्ती ने थाना कार्यालय मालखाना साइबर हेल्प डेस्क मिशन शक्ति केंद्र सीसीटीएनएस कार्यालय बंदीगृह तथा थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच करते हुए सभी प्रविष्टियों को अद्यावधिक रखने कार्यालय व थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई कराने तथा लंबित विवेचनाओं व एहकामातों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती व लावारिस वाहनों के निस्तारण को ऑपरेशन क्लीन के तहत शीघ्र पूर्ण कराने के आदेश दिए गए।
इस अवसर पर डीआईजी बस्ती ने ग्राम चौकीदारों से संवाद स्थापित करते हुए उनके कर्तव्यों व दायित्वों की जानकारी दी और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने व समय पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया। शीत ऋतु को देखते हुए ग्राम चौकीदारों को कंबल भी वितरित किए गए।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
