सिद्धार्थनगर 24 दिसम्बर 2025:
पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के साथ पुलिस लाइन सभागार सिद्धार्थनगर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन के दौरान डीआईजी बस्ती ने उपस्थित पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए अनुशासन कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा को सर्वोपरि रखने पर बल दिया।
डीआईजी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का मनोबल और कल्याण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग सदैव संवेदनशील रहेगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया।
इसके उपरांत डीआईजी बस्ती द्वारा थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय माल खाना साइबर हेल्प डेस्क मिशन शक्ति केन्द्र सीसीटीएनएस कार्यालय बंदीगृह एवं थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। साथ ही अभिलेखों की जांच कर सभी प्रविष्टियों को अद्यावधिक रखने थाना परिसर की प्रतिदिन साफ-सफाई कराने लंबित विवेचनाओं एवं आदेशों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर सेल के कार्यों में विशेष रुचि लेकर त्वरित कार्रवाई करने तथा थाना परिसर में खड़े माल मुकदमा एवं लावारिस वाहनों का ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत निस्तारण कराने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
📌 रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरी लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
