सिद्धार्थनगर : जिला स्वास्थ्य समिति डीएचएस एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति कम पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी को क्षेत्र भ्रमण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी आयुष्मान केंद्र समय से खुले रहें और पात्र लाभार्थियों के कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाएं।
जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि जो आशा कार्यकर्ता डिलीवरी नहीं करा रही हैं, उन्हें चिन्हित कर नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्थिति में घर पर प्रसव नहीं होना चाहिए। सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में ही सुनिश्चित कराया जाए। यदि घर पर प्रसव पाया गया तो संबंधित एमओआईसी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
उन्होंने एनबीएसयू को 24 घंटे सक्रिय रखने वार रूम के नियमित निरीक्षण तथा गर्भवती महिलाओं एवं परिजनों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीएचएनडी दिवस पर कम एच आरपी वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर बेहतर इलाज एवं आवश्यक सावधानियां बताने को कहा गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि बीएच एनडी दिवस पर एएनएम, आशा एवं सी एच ओ समन्वय से कार्य करें तथा सभी आवश्यक किट उपलब्ध कराई जाएं।
टीकाकरण की शत प्रतिशत डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने सही मोबाइल नंबर दर्ज करने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। कार्य में शिथिलता बरतने वाले डॉक्टर सीएचओ आशा एवं एएनएम के विरुद्ध नोटिस व आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अनटाइड फंड परिवार नियोजन टीकाकरण अभियान पीसीपीएनडीटी, रोगी कल्याण समिति हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा ई संजीवनी के माध्यम से टेलीमेडिसिन सुविधा की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक मरीजों को ई संजीवनी से जोड़ा जाए और किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
इसके अतिरिक्त टीबी मरीजों की पहचान इमरजेंसी रेफरल रजिस्टर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर तथा संभव अभियान के अंतर्गत सैम-मैम बच्चों की पहचान एवं उपचार पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. झा जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक दयाशंकर यादव डीसीपीएम सहित समस्त सीएचसी पीएचसी के एमओआईसी बीपीएम बीसी पी एम एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर।
