दिल्ली विस्फोट के बाद सिद्धार्थनगर में हाई अलर्ट जिलाधिकारी व एसपी ने की सघन चेकिंग

सिद्धार्थनगर 10 नवम्बर 2025

दिल्ली में हुई विस्फोट की घटन के दृष्टिगत जनपद सिद्धार्थनगर में सुरक्षा एवं सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आज जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जी.एन. तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा कस्बा बर्डपुर में संदिग्ध व्यक्ति वस्तु एवं वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान IPS सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा आम जनमानस से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि दिल्ली की घटना के बाद पूरे जनपद में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जनपदीय पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन बस अड्डा होटल धर्मशाला बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्तियों वस्तुओं और वाहनों की गहन तलाशी कर रही हैं।

इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाई गई है और थानों को अपने-अपने सर्किल में संभावित संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल निकटतम थाने या डायल 112 पर दें। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

> जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है नागरिक निश्चिंत रहें  सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।

डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *