साइबर सेल थाना बांसी की बड़ी सफलता NCRP पोर्टल से हुए ऑनलाइन फ्रॉड का पूरा पैसा वापस पीड़ित ने की पुलिस की सराहना

सिद्धार्थनगर: साइबर अपराधों पर लगातार सख्ती बरतते हुए बांसी साइबर सेल पुलिस ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। थाना क्षेत्र बांसी के निवासी शिकायतकर्ता मोहम्मद जुबैर पुत्र किताबुल्लाह निवासी भरमा थाना कोतवाली बांसी के खाते से NCRP पोर्टल के माध्यम से हुए ₹5450 के ऑनलाइन फ्रॉड की शत-प्रतिशत रकम वापस करा दी गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहिणी यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। केस का संचालन प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक व साइबर क्राइम टीम द्वारा किया गया।

पीड़ित मोहम्मद जुबैर ने साइबर फ्रॉड की शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनसे ₹5450 की ठगी कर ली। साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले को NCRP पोर्टल पर ट्रैक किया और बिना देर किए पूरी रकम रिकवर कर पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

पैसा वापस मिलने पर आवेदक ने थाना बांसी साइबर पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की और पुलिस प्रशासन पर विश्वास जताया।

धनराशि वापस कराने वाली साइबर पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक थाना बांसी

2. उ•नि• शम्स जावेद खान थाना बांसी

3. कॉन्स्टेबल विकास सिंह थाना बांसी

4. कॉन्स्टेबल विनोद चौहान थाना बांसी

5. म•का• प्रियंका थाना बांसी

यह समाचार अर्जुन अग्रहरि जिला संवाददाता लाइव 24 इंडिया न्यूज़  सिद्धार्थनगर द्वारा प्रेषित।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *