साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पीड़ित को लौटे ₹50000

7 दिसम्बर 2025 जनपद सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर में ऑनलाइन ठगी के एक प्रकरण में पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते से फ्राड हुई पूरी राशि ₹50000 वापस करा दी। शिकायतकर्ता श्री घनश्याम पुत्र देवी प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 4 बढ़नी बाजार थाना ढेबरुआ के खाते से यह राशि 17 नवंबर 2025 को ऑनलाइन ठगी के माध्यम से निकाली गई थी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत यह सफलता हासिल हुई।

कार्यवाही अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में की गई।

थानाध्यक्ष ढेबरुआ नरायण लाल श्रीवास्तव और साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण व तत्परता दिखाते हुए फ्रॉड की गई पूरी धनराशि ट्रेस कर पीड़ित के खाते में वापस कराई।

शिकायतकर्ता ने ढेबरुआ पुलिस और साइबर सेल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

धनराशि बरामद कराने वाली साइबर पुलिस टीम

1. नरायण लाल श्रीवास्तव  थानाध्यक्ष ढेबरुआ

2. उप निरीक्षक कुंज बिहारी तिवारी  साइबर प्रभारी थाना ढेबरुआ

3. कांस्टेबल मोहित कुमार पुण्डीर थाना ढेबरुआ

4. कांस्टेबल विनय यादव  थाना ढेबरुआ

5. हेड कांस्टेबल अतुल चौबे  साइबर थाना सिद्धार्थनगर

6. कांस्टेबल विशाल तिवारी साइबर थाना सिद्धार्थनगर

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थ नगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *