साइबर जागरूकता कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को दी गई डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

सिद्धार्थनगर :

सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, करौंदा मसिना में मंगलवार को थाना कोतवाली जोगिया उदयपुर व साइबर सेल की संयुक्त पहल पर साइबर जागरूकता/डिजिटल वॉरियर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन लेनदेन में बरती जाने वाली सावधानियों और डिजिटल सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

साइबर सेल के अधिकारियों ने कहा कि तकनीक का सही और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग ही डिजिटल युग में सफलता की कुंजी है। छात्रों को किसी भी संदिग्ध लिंक, अज्ञात कॉल या संदेश पर प्रतिक्रिया न देने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और ऑनलाइन शिकायत पोर्टल cybercrime.gov.in की जानकारी भी साझा की गई।

संस्थान के प्राचार्य ने पुलिस और साइबर सेल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं युवाओं को जागरूक बनाकर उन्हें सुरक्षित डिजिटल नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *