सिद्धार्थनगर इटवा 25 दिसम्बर 2025:
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी इटवा द्वारा साइबर अपराधों के प्रभावी निस्तारण को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह बैठक अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कार्यालय इटवा में सम्पन्न हुई।
गोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश ने की जिसमें सर्किल के अंतर्गत आने वाले सभी थानों के साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान NCRP नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर विस्तार से दिशा निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी इटवा ने उपस्थित कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि NCRP पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का त्वरित संज्ञान लेकर तत्काल प्रारंभिक जांच Preliminary Inquiry शुरू की जाए तथा आवश्यक साक्ष्य समय रहते संकलित किए जाएं। जिन मामलों में अपराध घटित होना पाया जाए, उनमें विधिक कार्यवाही करते हुए विवेचना प्रारंभ की जाए।
उन्होंने विशेष रूप से बैंक एवं डिजिटल वॉलेट से संबंधित साइबर फ्रॉड मामलों में तत्काल लियन एवं खाते फ्रीज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया ताकि पीड़ितों की धनराशि की रिकवरी की संभावना बढ़ाई जा सके। साथ ही प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग एवं अद्यतन रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट : अर्जुन अग्रहरी लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
मोबाइल : 8948723670
