जनपद में सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया
सिद्धार्थनगर 2 दिसम्बर 2025:
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार जनपद में सुरक्षा और सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आज थाना क्षेत्र चिल्हिया में पैदल गश्त एवं गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने थाना चिल्हिया पुलिस टीम के साथ कस्बा चिल्हिया में पैदल मार्च किया। गश्त के दौरान रास्तों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया
क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्र की जनता से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
उन्होंने क्षेत्र में आपसी सौहार्द व शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर
