क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने सर्किल स्तरीय बैठक कर लंबित विवेचनाओं व साइबर शिकायतों की समीक्षा की

दिनांक 18.01.2026 सिद्धार्थनगर :

क्षेत्राधिकारी सर्किल शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी द्वारा आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को सर्किल शोहरतगढ़ के समस्त थाना प्रभारियों एवं साइबर हेल्प डेस्क प्रभारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित विवेचनाओं वांछित अपराधियों तथा NCRP पोर्टल पर लंबित शिकायती प्रार्थना-पत्रों की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा लंबित एवं पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण जन शिकायतों के प्रभावी समाधान तथा विवेचनाओं को साक्ष्य के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने साइबर अपराध की रोकथाम हेतु जन जागरूकता अभियान अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक एवं निरोधात्मक कार्यवाही, तथा गुण्डा अधिनियम गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही MULE अकाउंट एवं POS प्वाइंट ऑफ सेल से संबंधित मामलों की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने पर भी विशेष बल दिया गया।

उक्त गोष्ठी में सर्किल शोहरतगढ़ के समस्त थाना प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *