चौकी पर ताला ग्रामीणों में दहशत फरियादी 10 किलोमीटर दूर थाने तक करने को मजबूर सफर

महोली सीतापुर :थाना महोली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नेरी नेवादा पुलिस चौकी इन दिनों ज्यादातर समय बंद रहती है। चौकी पर ताला लटका देख ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। चौकी बंद रहने से फरियादियों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर महोली थाने तक पहुंचना पड़ता है।

जानकारी के मुताबिक, करीब एक वर्ष पूर्व शासन ने ग्रामीण इलाकों में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नेरी नेवादा नेशनल हाइवे किनारे चौकी की स्थापना की थी। चौकी पर एक एएसआई और तीन आरक्षियों की तैनाती की गई थी, लेकिन पिछले कई महीनों से चौकी अक्सर बंद पाई जाती है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही क्षेत्र में सन्नाटा पसर जाता है और चोर-लुटेरों का भय बढ़ जाता है। कारीपाकर, जहाँसापुर छेहलिया, पकरिया पाण्डेय, मूड़ा सानी, नेवादा, बद्दापुर मोहरनिया सहित कई गांवों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि चौकी क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हाल ही में ग्राम जहाँसापुर में 22 अक्टूबर 2025 को गोवर्धन पूजा के दिन 12 वर्षीय कुंवर पुत्र जगदीश से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने दिनदहाड़े मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि चौकी को नियमित रूप से खोला जाए और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी तय की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *