रिपोर्ट: धर्मेन्द्र पाण्डेय
सीतापुर: सीतापुर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत महोली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी महोली विशाल गुप्ता के निर्देशन में उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, राजेश, और अमित सिंह की टीम ने दो वांछित भैंस चोरों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:
-
साहिम मोहम्मद पुत्र शम्सुद्दीन (उम्र 22 वर्ष)
-
हसीबुद्दीन पुत्र शम्सुद्दीन (उम्र 31 वर्ष)
दोनों आरोपी ग्राम दिलावरपुर, थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी के निवासी हैं।
दोनों को थाना महोली में पंजीकृत मुकदमा संख्या 65/25, धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत करीब 01:10 बजे गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त वाहन महिंद्रा पिकअप (UP 31 CT 1333) और भैंस विक्रय की नकद राशि ₹2500 बरामद की गई है।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। यह कार्रवाई जिले में सक्रिय पशु चोर गिरोहों पर लगाम कसने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।