भारत नेपाल सीमा पर डीएम का औचक निरीक्षण वाहनों की सख़्त चेकिंग और संदिग्धों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

15 नवम्बर 2025 सिद्धार्थनगर

भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. ने औचक निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष आकलन करते हुए डीएम ने सीमा पर तैनात पुलिस विभाग एवं एसएसबी के जवानों से विस्तृत वार्ता की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सीमा क्षेत्र संवेदनशील है, इसलिए किसी भी वाहन को बिना गहन चेकिंग के पार न होने दिया जाए। उन्होंने जवानों को निर्देशित किया कि संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

डीएम ने सुरक्षा संबंधी तैयारियों को परखा और जवानों को सतर्कता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तस्करी, अवैध आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए सीमा पर चौकसी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सीमा निरीक्षण के दौरान सभी सुरक्षा कर्मियों को उच्च स्तर की सतर्कता और संयम के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि Live  24  India  News सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *