भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर संयुक्त पैदल गश्त पुलिस SSB ने बढ़ाया समन्वय

थाना : मोहाना  सिद्धार्थनगर 14-01-2026 

डॉ• अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में एवं प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में तथा विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को जितेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष मोहाना के नेतृत्व में थाना मोहाना पुलिस द्वारा एस• एस• बी• SSB के साथ भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।

संयुक्त गश्त के दौरान भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने आपसी समन्वय को और मजबूत करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस एवं एसएसबी के अधिकारियों के बीच आवश्यक संवाद किया गया।

अभियान का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *