सिद्धार्थनगर:
आज दिनांक 16.12.2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की संयुक्त अध्यक्षता में दो महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
प्रथम गोष्ठी में भारत नेपाल सीमा पर मानव तस्करी संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही नशीली दवाओं अवैध शराब एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी की रोकथाम को लेकर एसएसबी, आईबी कस्टम विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सीमा क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने आपसी समन्वय मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
द्वितीय गोष्ठी में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में अभियोजन कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत मामलों टॉप 10 अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने तथा न्यायालयों में लंबित वादों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को अभियोजन की गुणवत्ता में सुधार, साक्ष्य मजबूत करने एवं न्यायिक प्रक्रिया को तेज करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था सीमा सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
