भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का सिद्धार्थनगर में भव्य शुभारंभ सांस्कृतिक एकता की दिखी झलक

सिद्धार्थनगर 18 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक ऐतिहासिक एवं पर्यटन संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना है।

महोत्सव के प्रथम दिवस के कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जबकि द्वितीय दिवस के आयोजन को और अधिक भव्य बनाने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डुमरियागंज के प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने भारत-नेपाल की पारंपरिक मित्रता और सांस्कृतिक एकता को इस महोत्सव की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आकर्षक शोभायात्रा से हुआ जिसमें फारूवाही लोक नृत्य बधावा लोक नृत्य तथा भारत स्काउट्स और गाइड्स के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा ने दोनों देशों की सांस्कृतिक विविधता और लोक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

महोत्सव में भारतीय और नेपाली कलाकारों ने लोकगायन शास्त्रीय संगीत सूफी गायन और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से विशाल श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत हम जिएंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए ने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति का जोश भर दिया।

अपने संबोधन में एस.पी. अग्रवाल ने कहा कि यह महोत्सव दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल में हुआ जबकि भारत उनकी कर्मस्थली रहा है। साथ ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद दोनों देशों के संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं। भारत-नेपाल का रिश्ता ‘रोटी-बेटी’ का पवित्र संबंध है जिसे और प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक कलाकार और पर्यटक उपस्थित रहे।

द्वितीय दिवस के विशेष कार्यक्रम 19 फरवरी:

दूसरे दिन पारंपरिक लोकनृत्य अवधी एवं लोक गायन नुक्कड़ नाटक सांस्कृतिक समूह गायन तथा भारत-नेपाल मैत्री पर आधारित विशेष प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। मध्य प्रदेश लखनऊ सीतापुर प्रयागराज एवं संत कबीर नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

महोत्सव का द्वितीय दिवस भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत और मैत्री संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

रिपोर्टर:अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *