बारावफात पर जुलूस सकुशल संपन्न पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

सिद्धार्थनगर, संवाददाता।

बारावफात पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलेभर में पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए।

 

थाना डुमरियागंज क्षेत्र के बेवा में आयोजित जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आमजनमानस से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।

इसी प्रकार कस्बा सिद्धार्थनगर और कस्बा इटवा में आयोजित जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का भी अधिकारियों ने गहन निरीक्षण किया। पुलिस बल को मुस्तैद रहने और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

वहीं क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा थाना बांसी पुलिस के साथ थाना क्षेत्र में बारावफात के दृष्टिगत आयोजित जुलूस को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सकुशल संपन्न कराया जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है और पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *