सिद्धार्थनगर : जनपद में साइबर जागरूकता अभियान के तहत आमजन को राहत देने वाली महत्वपूर्ण सफलता सामने आई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहिणी यादव के मार्गदर्शन में थाना बांसी पुलिस ने साइबर फ्रॉड पीड़िता की मेहनत की कमाई वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।
थाना बांसी के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक व उनकी साइबर टीम ने NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदिका विद्योत्मा पत्नी राजकुमार निवासी दुर्गवा थाना बांसी के खाते से फ्रॉड हुए ₹• 9900 सफलतापूर्वक रिकवर कराए। पुलिस की तत्परता और प्रयास से राशि वापस पाकर पीड़िता ने पुलिस टीम के प्रति हृदय से आभार जताया।
सफलता के पीछे यह रही टीम
मृत्युंजय पाठक प्रभारी निरीक्षक थाना बांसी
उ• नि• शम्स जावेद खान थाना बांसी
कंप्यूटर ऑपरेटर विकास सिंह थाना बांसी
का• विनोद चौहान थाना बांसी
जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम और जागरूकता के लिए पुलिस द्वारा की जा रही यह पहल लगातार आमजन को राहत प्रदान कर रही है।
रिपोर्ट:अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
