थाना बांसी परिसर में ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी शीत कालीन कंबल का वितरण

सिद्धार्थनगर 29 दिसंबर 2025 :

क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहिणी यादव द्वारा थाना कोतवाली बांसी परिसर में ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्र में सतत निगरानी रखने संदिग्ध गतिविधियों बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही अथवा किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। साथ ही शीतकाल को देखते हुए ग्राम चौकीदारों को कंबल वितरित किए गए।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक थाना बांसी मृत्युंजय पाठक भी उपस्थित रहे।

क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहिणी यादव ने ग्राम चौकीदारों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस एवं आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। गांव स्तर पर कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी चौकीदारों से अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए सतत निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरी गणों को शीतकालीन कंबल वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

📺 रिपोर्ट – अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *