अमित शाह का AAP पर हमला, बोले- 8 फरवरी को सरकार बदलेगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुस्तफाबाद और करावल नगर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने AAP सरकार पर भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और दिल्ली की जनता के साथ धोखा करने के गंभीर आरोप लगाए। रैली में अमित शाह ने कहा कि 8 फरवरी को सरकार बदलेगी।
अमित शाह ने कहा, “हम बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता को AAP सरकार से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है।