15 नवम्बर 2025 सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. ने शनिवार को बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बी पैक्स परसा विकास खंड बढ़नी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने खाद वितरण से संबंधित समस्त अभिलेखों की गहन जांच की।
जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर और वितरण रजिस्टर का मिलान कराया तथा किसानों को किए जा रहे खाद वितरण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गोदाम का निरीक्षण करते हुए भंडारण की स्थिति और स्टॉक उपलब्धता का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को खाद का वितरण केवल निर्धारित दर पर ही किया जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने समिति प्रबंधन को पारदर्शिता बनाए रखने तथा वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
औचक निरीक्षण से समिति कर्मचारियों में हलचल देखी गई और जिलाधिकारी ने खाद वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर
