अपराध से बचाव साइबर सुरक्षा और नए कानूनों की दी गई विस्तृत जानकारी

सिद्धार्थनगर 19 फरवरी 2026 : महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत थाना शोहरतगढ़ पुलिस टीम द्वारा कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुनुवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला संबंधी अपराधों से बचाव साइबर अपराध सुरक्षा तथा नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्टिकर चस्पा कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 112 पुलिस 1098 चाइल्ड केयर 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य आपात सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी समस्याएं साझा करने और जरूरत पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन या मिशन शक्ति केंद्र से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

मिशन शक्ति टीम:

इस दौरान उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, हे• का• अविनाश सिंह का• पवन मौर्य तथा म• का• शोभा भारती उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *