आपत्तिजनक फोटो वायरल कर ब्लैकमेल व सामूहिक दुष्कर्म करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ — 8 आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर, थाना कपिलवस्तु क्षेत्र।

थाना कपिलवस्तु क्षेत्रन्तर्गत एक युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल कर ब्लैकमेल एवं सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना करने वाले 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के खुलासे के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि

> पीड़िता से जबरन आपत्तिजनक फोटो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया था। जांच में शामिल टीम ने साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एसपी ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

📍 रिपोर्ट : लाइव 24 इंडिया न्यूज़, सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *