सिद्धार्थनगर 20 फरवरी 2026: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कस्बा शोहरतगढ़ में जुलूस मार्ग का निरीक्षण एवं फ्लैग मार्च किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ के साथ थाना शोहरतगढ़ पुलिस बल के सहयोग से जुलूस मार्ग का भ्रमण किया।फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही आमजन में सुरक्षा का एहसास कराते हुए आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरती जा रही
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
