बाल विवाह रोकना है तो पहले सोच बदलनी होगी बचपन की शादी नहीं बचपन की पढ़ाई ज़रूरी है दिनेश कुमार प्रधानाचार्य

सिद्धार्थनगर 6 दिसम्बर 2025 :

कम्पोज़िट स्कूल धनौरा ब्लॉक बढ़नी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत आज उत्साहपूर्वक की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शिक्षक गण एसएसबी के मुख्य आरक्षी अमल राजभर समेत 4 जवान तथा MSEMVS संस्था के रोहित दुबे और विजय शंकर यादव मौजूद रहे।

प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए सबसे पहले सोच बदलनी होगी क्योंकि बचपन की शादी नहीं बचपन की पढ़ाई जरूरी है।

कार्यक्रम में बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणाम कानूनी प्रावधान बाल अधिकार शिक्षा का अधिकार 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सुरक्षा उपायों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

एसएसबी के मुख्य आरक्षी अमल राजभर ने कहा कि बाल विवाह केवल बच्चों का मुद्दा नहीं है बल्कि माताओं को शिक्षित और जागरूक करके ही इस कुप्रथा को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित शिक्षित और सशक्त भविष्य की ओर प्रेरित करना रहा।

रिपोर्टर  अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *