सिद्धार्थनगर। 5 नवम्बर 2025:
पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर स्थित बुद्धा कॉम्प्लेक्स में ए एचटीयू Anti Human Trafficking Unit व विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रभारी निरीक्षक राम कृपाल शुक्ला ने की।
यह बैठक पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक आर.के. शुक्ला ने कहा कि
> बच्चों के लिए बने कानूनों का पालन करना प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है। यदि कोई बच्चा शोषण या दुर्व्यवहार का शिकार है तो तुरंत उसे सहायता प्रदान की जाए।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्जवल त्रिपाठी ने जानकारी दी कि
> उत्तर प्रदेश को वर्ष 2026 तक बाल श्रम मुक्त प्रदेश घोषित किया जाना है। इसके लिए सभी पुलिस अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाएं और बाल श्रम के मामलों की पहचान करें।
बाल कल्याण समिति सदस्य प्रकाशिनी श्रीवास्तव ने कहा कि
> किसी भी बच्चे को किशोर न्याय अधिनियम के तहत 24 घंटे के अंदर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है ताकि बच्चे के हित में सही निर्णय लिया जा सके।
मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के रोहित दुबे ने अधिकारियों से बाल मित्रवत व्यवहार अपनाने का आह्वान किया जबकि प्रसून शुक्ला ने बताया कि
> किशोर न्याय अधिनियम 2015 बाल संरक्षण से जुड़े सभी कानूनों में सर्वोपरि है।
बैठक के अंत में बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे अपने कार्यक्षेत्र में बाल विवाह नहीं होने देंगे और रोकथाम सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर नीति आयोग से अभिनव द्विवेदी मानव सेवा संस्थान से संदीप मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से जयप्रकाश प्रसून शुक्ला रोहित दुबे श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्जवल त्रिपाठी बाल कल्याण समिति सदस्य प्रकाशिनी श्रीवास्तव सहित सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
📍 रिपोर्ट – Live 24 India News, सिद्धार्थनगर
