सिद्धार्थनगर 29 अक्टूबर 2025: साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और बैंकिंग सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की अध्यक्षता में बुद्धा कॉम्प्लेक्स पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के सभी प्रमुख बैंकों के प्रबंधक Bank Managers मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य साइबर फ्रॉड की रोकथाम हेतु बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना संदिग्ध लेनदेन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना फर्जी खातों Money Mule Accounts की पहचान एवं रोकथाम और जन-जागरूकता अभियानों में बैंकों की सक्रिय भूमिका तय करना रहा।
एसपी डॉ. महाजन ने बैंक प्रबंधकों को संबोधित करते हुए कहा
> साइबर अपराधों को रोकने में बैंकों की भूमिका बेहद अहम है। किसी भी संदिग्ध ट्रांजेक्शन की सूचना बिना देरी के पुलिस को दें। आमजन को जागरूक करें कि वे अपना OTP या बैंक डिटेल किसी को साझा न करें और अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें।
उन्होंने आगे कहा कि साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का अधिकतम प्रचार प्रसार किया जाए ताकि पीड़ित तुरंत मदद पा सकें। इसके साथ ही बैंकों को CCTV अलार्म सिस्टम की नियमित जांच और फ्रीज राशि मामलों में न्यायालयीन आदेशों का शीघ्र अनुपालन करने के निर्देश दिए गए।
गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी बैंक प्रबंधकों ने साइबर अपराधों की रोकथाम में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
पुलिस विभाग और बैंकिंग संस्थानों के बीच इस समन्वय से जिले को साइबर फ्रॉड मुक्त सिद्धार्थनगर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
