लखनऊ:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर कानून-व्यवस्था IGRS व CM Helpline आगामी त्योहारों की तैयारियों बाढ़ की स्थिति डेंगू नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों मंडलायुक्तों पुलिस कमिश्नरों जिलाधिकारियों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों पुलिस अधीक्षकों तथा अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों और समस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं है। IGRS और CM Helpline के माध्यम से प्राप्त हो रही प्रत्येक शिकायत का शिकायतकर्ता की दृष्टि से संतोष जनक समाधान अनिवार्य है। सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और जनहित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि और उसका फीडबैक ही अधिकारियों के प्रदर्शन का वास्तविक पैमाना होगा।
मुख्यमंत्री जी ने चेतावनी दी कि मिथ्या अथवा भ्रामक रिपोर्ट लगाने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अनिवार्य रूप से की जाएगी। हर पीड़ित की भावना का सम्मान करते हुए संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सभी जनपदों में एंटी रोमियो स्क्वॉड की गतिविधियां और सक्रिय की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी नवरात्र के अवसर पर MissionShaktiUP का नया चरण प्रारम्भ होगा, जिसके लिए सभी जनपदों में अभी से व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।
साथ ही मुख्यमंत्री जी ने IGRS और CM Helpline पर प्राप्त जन शिकायतों की मंडल जनपद तहसील जोन रेंज जिला पुलिस और थाना स्तर पर रैंकिंग भी जारी की।
