भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में हिंदू छात्राओं को निशाना बनाने वाले ‘मुस्लिम गैंग’ के मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। मुख्य आरोपी फरहान खान ने छात्राओं के अश्लील वीडियो पॉर्न साइट्स पर बेचने की साजिश रची थी। फरहान के फोन से पॉर्न साइट्स के लिंक और सर्च हिस्ट्री मिली है। SIT की जांच में पता चला कि साहिल की डांस एकेडमी इस गैंग का मुख्य अड्डा थी, जहां से 30 हिंदू लड़कियों के रिकॉर्ड बरामद हुए हैं।
पॉर्न साइट्स पर वीडियो बेचने की साजिश
जांच में खुलासा हुआ कि फरहान ने इंदौर की एक छात्रा को सबक सिखाने के लिए यह साजिश रची, जो उसे इग्नोर कर रही थी। फरहान के साथी अबरार और नबील ने उसे वीडियो बेचने का तरीका सिखाया। फरहान ने छात्रा के घर पर हंगामा किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद गैंग ने अश्लील वीडियो पॉर्न साइट्स पर बेचने की योजना बनाई। पुलिस ने फरहान के फोन से सबूत बरामद किए हैं।
डांस एकेडमी और रेस्टोरेंट में शोषण
साहिल की डांस एकेडमी में केवल हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया गया। साहिल इवेंट मैनेजमेंट के नाम पर लड़कियों को बड़े आयोजनों में भेजता था। वहीं, क्लब-90 रेस्टोरेंट में फरहान लड़कियों को लाकर शोषण करता था। रेस्टोरेंट के पीछे सात कमरे मिले, जहां गुप्त रूप से गलत गतिविधियां होती थीं। पुलिस ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया और संचालक को आरोपी बनाने की तैयारी में है।
अबरार और नबील की तलाश
फरहान के करीबी अबरार और नबील फरार हैं। पुलिस ने पश्चिम बंगाल और बिहार में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। अबरार की आखिरी लोकेशन मुर्शिदाबाद में ट्रेस हुई, हालांकि वह बिहार का रहने वाला है। दोनों ने लड़कियों को पढ़ाई या पार्टी के बहाने अपने कमरे पर बुलाकर गुप्त रिकॉर्डिंग की।
सीएम की सख्त चेतावनी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश में अपराध बर्दाश्त नहीं होगा। चाहे अपराधी राज्य में हो या बाहर, पुलिस उसे पकड़ेगी और सजा देगी।” पुलिस ने 18 अप्रैल को पहली FIR दर्ज की थी। अब तक फरहान, साहिल और साद गिरफ्तार हो चुके हैं। SIT का मानना है कि पीड़िताओं और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें : नरसिंहपुर में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या