नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की अपील

सिद्धार्थनगर :

नव वर्ष की पूर्व संध्या के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन ने जनपदवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक ने अपने वीडियो संदेश में बताया कि नववर्ष के दृष्टिगत जनपद भर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रमुख चौराहों बाजारों धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है वहीं पैदल गश्त वाहन चेकिंग एवं सतर्क निगरानी भी लगातार की जा रही है।

डॉ. अभिषेक महाजन ने जनपदवासियों से अपील की कि वे नववर्ष का स्वागत शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण और जिम्मेदार तरीके से करें किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सिद्धार्थनगर पुलिस 24×7 सेवा के लिए तत्पर है।

रिपोर्टर अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *