7 दिसंबर को मनाया जाएगा सशस्त्र सेना झंडा दिवस पूरे वर्ष चलेगा अनुदान संग्रह अभियान

सिद्धार्थ नगर : जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय सिद्धार्थनगर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 दिसंबर 2025 को जनपद में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सैनिकों वीर सैनिकों के आश्रितों तथा सेवामुक्त सैन्यकर्मियों के कल्याणार्थ धन संग्रह अभियान भी चलाया जाएगा जो पूरे वर्ष जारी रहेगा।

झंडा दिवस पर एकत्र की गई धनराशि का उपयोग देश की रक्षा करने वाले शूरवीर सैनिकों उनके आश्रितों तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किया जाएगा।

उद्देश्य

इस अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा सैनिकों के सम्मान और सहायता हेतु आर्थिक योगदान एकत्र करना है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों संस्थाओं और अधिकारियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग प्रदान करें और राष्ट्र रक्षा में अपना अहम योगदान देने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान जताएं।

शासन के निर्देशानुसार झंडा दिवस प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्मानपूर्वक मनाया जाएगा तथा अभियान निरंतर चलता रहेगा।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *