6 दिसम्बर को लेकर जनपदीय पुलिस सतर्क रातभर मंदिर मस्जिद एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पोस्टर पार्टी के साथ चेकिंग अभियान

सिद्धार्थनगर 6 दिसम्बर 2025 :

6 दिसम्बर के मद्देनज़र जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार तड़के तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों ने पोस्टर पार्टी के साथ अपने अपने क्षेत्रों में मंदिरों मस्जिदों समेत सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा सीमावर्ती बिंदुओं पर विशेष चौकसी बरती। अधिकारियों का कहना है कि 6 दिसम्बर जैसे संवेदनशील अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह अनावश्यक भीड़ या सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए पुलिस द्वारा पर्याप्त सतर्कता और सख्त निगरानी की व्यवस्था की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी थानों को निर्देशित किया गया है कि वे लगातार गश्त व चेकिंग जारी रखें और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें।

रिपोर्टर:अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *