जनपद सिद्धार्थनगर 6-12-2025 :
डॉ• अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में तथा प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 6 दिसम्बर 2025 को जनपद की भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष गश्ती अभियान चलाया गया।
क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के नेतृत्व में थाना मोहाना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति वस्तुओं वाहनों की गहन चेकिंग करते हुए पैदल गश्त किया गया। 6 दिसम्बर के दृष्टिगत सुरक्षा संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए टीम द्वारा सीमावर्ती नाकों रास्तों व बार्डर मार्कों पर विशेष सतर्कता बरती गई।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी शोहरतगढ़ के नेतृत्व में थाना शोहरतगढ़ पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा खुनुवां बॉर्डर पर ऑपरेशन कवच के तहत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई। टीम ने सीमा पर स्थित मार्गों आवागमन वाले बिंदुओं तथा भीड़ वाले स्थलों पर संदिग्ध व्यक्ति वस्तु एवं वाहनों की व्यापक चेकिंग की।
दोनों टीमों द्वारा नागरिकों से शांति एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर स्तर पर सतर्कता अपनाई जा रही है।
रिपोर्टर:अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थ नगर
