सिद्धार्थनगर 17 फरवरी 2026: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भवानीगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित ₹25000 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह और उनकी टीम ने 16/17 फरवरी की रात सरयू नहर पुल बिथरिया के पास से गैंगस्टर एक्ट-1986 के तहत वांछित ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त रफीउल्लाह कुरैशी उर्फ अतीकुल्लाह कुरैशी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
कार्रवाई में उ•नि• राजेन्द्र प्रसाद हे•का• विजय गुप्ता का• सिद्धार्थ सिंह तथा का• अनीत वर्मा शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
