15 नवंबर 2025 सिद्धार्थनगर
गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल सिद्धार्थनगर में आज साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स देकर जागरूक किया गया। यह डॉ. अभिषेक महाजन के दिशा निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना सिद्धार्थनगर पंकज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। इसके साथ ही थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर मीरा चौहान ने भी विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी।
📌 विद्यार्थियों को बताए गए प्रमुख साइबर सुरक्षा नियम
साइबर टीम ने उदाहरणों के साथ समझाया कि कैसे साइबर ठग आपकी निजी जानकारी चुराकर फर्जी पहचान बनाते हैं और बैंकिंग सोशल मीडिया खातों को निशाना बनाते हैं। विद्यार्थियों को निम्न महत्वपूर्ण बिंदु सिखाए गए
1. अपनी निजी जानकारी कभी भी सोशल मीडिया या किसी वेबसाइट पर साझा न करें जैसे पासवर्ड आधार नंबर बैंक डिटेल्स आदि।
2. अनजान ईमेल, मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें।
3. मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें अक्षर संख्याएं और विशेष चिन्ह मिलाकर।
4. किसी वेबसाइट पर जानकारी दर्ज करने से पहले यह जांचें कि वह https से शुरू हो और उस पर बंद ताले का निशान हो।
5. ऑनलाइन बैंकिंग के लिए कभी भी सार्वजनिक वाईफाई का उपयोग न करें।
6. साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें—24–48 घंटे के भीतर पैसा वापस मिलने की सबसे अधिक संभावना रहती है।
7. सिम ब्लॉक/एक्सपायर जैसे फर्जी संदेशों पर दिए गए नंबरों पर कॉल न करें।
8. फोन पर कैश रिवार्ड के झांसे में आकर कोई लेनदेन न करें।
9. OLX पर खरीद-फरोख्त करते समय हमेशा सरकारी पहचान पत्र की सही ढंग से जांच करें।
10. किसी भी सहायता के लिए साइबर क्राइम सेल सिद्धार्थनगर: 7839697399 पर संपर्क करें।
🚨संदेश
साइबर ठगों से सावधान रहें जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।
👮♂️ साइबर जागरूकता टीम
पंकज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना
मीरा चौहान थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर
HC अतुल चौबे साइबर क्राइम थाना
HC दिलीप कुमार द्विवेदी साइबर क्राइम थाना
C विशाल तिवारी साइबर क्राइम थाना
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अनेक प्रश्न पूछकर साइबर सुरक्षा के बारे में अपनी समझ को मजबूत किया।
रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर
