सिद्धार्थनगर 19 फरवरी 2026: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मेगा वृहद विधिक सहायता शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय ने की। उन्होंने बैंक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करते हुए अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में निस्तारित करने के निर्देश दिए तथा 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की अपील की। बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत बीरेन्द्र कुमार सचिव डीएलएसए अरूण कुमार चतुर्थ उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शेषभान गौतम सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही 22 फरवरी 2026 को प्रस्तावित मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। निर्देशित किया गया कि निर्बल वर्ग दिव्यांगजन महिलाएं बच्चे निर्धन एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर शिविर में उपस्थित कराया जाए तथा उन्हें प्रमाण पत्र व अन्य सहायक उपकरण वितरित किए जाएं। संबंधित विभागों को शिविर स्थल पर अपने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक लाभार्थियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
