सिद्धार्थनगर 10 अगस्त 2025
थाना ढ़ेंबरुआ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नेपाल बॉर्डर से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को 52.09 ग्राम अवैध स्मैक हिरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 एंड्रायड मोबाइल फोन ₹20470 भारतीय मुद्रा ₹945 नेपाली मुद्रा और एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ प्रवीन प्रकाश के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
10 अगस्त को चौकी प्रभारी बढ़नी और एसएसबी की टीम मलगहिया मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। तलाशी में चारों आरोपियों के पास से अलग-अलग मात्रा में स्मैक बरामद हुई
संजय गुप्ता: 10.28 ग्राम स्मैक 1 मोबाइल
अर्चना गुप्ता: 12.54 ग्राम स्मैक ₹20470 भारतीय ₹945 नेपाली 1 मोबाइल
दद्दु सोनकर: 9.97 ग्राम स्मैक
जलील: 10.27 ग्राम स्मैक
गाड़ी से अतिरिक्त 9.03 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई।
पूछताछ में खुलासा
संजय गुप्ता और उनकी पत्नी अर्चना गुप्ता दद्दु सोनकर से स्मैक खरीदकर बढ़नी क्षेत्र में बेचते थे। दद्दु सोनकर जलील से स्मैक खरीदकर सप्लाई करता था।
आपराधिक इतिहास
चारों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस और अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम
चौकी प्रभारी बढ़नी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध सिंह उपनिरीक्षक मथन सिंह किशोर गिरी एसएसबी मु.आ. अदनान शेख मु.आ. गुजन कुमार आरक्षी विशाल गौड़ मनीष चौधरी पंचम यादव, आरक्षी राजन सिंह शंकर लाल और महिला कांस्टेबल मीरा रानी शामिल रहे।थाना ढ़ेंबरुआ में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही।
