सिद्धार्थनगर :
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद सिद्धार्थनगर में मतदाता सूची को शत प्रतिशत त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक जनपद के सभी मतदान स्थलों पर संचालित किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि में बीएलओ बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में दर्ज नामों की जांच कर त्रुटियों को दूर करना है।
उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। साथ ही जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपना नाम सम्मिलित कराएं, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सही और अद्यतन मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है।
रिपोर्टर अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
