बड़ी खबर सिद्धार्थनगर पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा

दिनांक : 23 सितम्बर 2025 सिद्धार्थनगर :

थाना खेसरहा पुलिस और सर्विलांस सेल टीम ने मिलकर ग्राम गेंगटा में वृद्ध की निर्मम हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए घटना में शामिल पुत्री और दामाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त जूता और पत्थर बरामद कर लिया है।

🔴 घटना का विवरण

19/20 सितम्बर 2025 की रात ग्राम गेंगटा में खेत की रखवाली कर रहे शिवपूजन लोधी पुत्र झिंगुर निवासी कोटिया पाण्डेय की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। फोरेंसिक व सर्विलांस टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए और कविता पुत्री शिवपूजन की तहरीर पर थाना खेसरहा में मुकदमा दर्ज हुआ।

🔎 अनावरण कैसे हुआ

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने वैज्ञानिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। टीम ने मनोज पुत्र ब्रह्मा और कविता पत्नी मनोज निवासी कुड़जा थाना खेसरहा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि

मृतक अपनी संपत्ति बेटी कविता और दामाद मनोज को देने से इंकार करता था।

मृतक दूसरी शादी करने और मकान-जमीन बेचने की तैयारी में था।

इसी विवाद को लेकर नाराज बेटी व दामाद ने 19 सितम्बर की रात खेत में ही पत्थर व जूते से हत्या कर दी।

🚔 गिरफ्तार अभियुक्त

1. मनोज पुत्र ब्रह्मा  निवासी कुड़जा थाना खेसरहा।

2. कविता पत्नी मनोज निवासी कुड़जा थाना खेसरहा।

🛠 बरामदगी

हत्या में प्रयुक्त जूता और पत्थर।

👮‍♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

अनुप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष खेसरहा

हरेन्द्र चौहान प्रभारी सर्विलांस सिद्धार्थनगर

उ• नि• राघवेन्द्र प्रताप यादव थाना खेसरहा

मु• आ• जनार्दन विवेक का• पुष्पेन्द्र अभिनन्दन संजीव गोयल सर्विलांस टीम

हे• का• धर्मेन्द्र कुमार का• चन्दन सिंह म• का• ज्योति तिवारी थाना खेसरहा

➡️ पुलिस की तत्परता से इस सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा हो गया है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में शांति व विश्वास का संदेश गया है।                                                      अर्जुन अग्रहरी जिला रिपोर्टर Live 24 India News सिद्धार्थनगर।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *