सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी ने आज माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी वार्ड जनरल वार्ड महिला एवं पुरुष वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें फल वितरित किए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया जहां उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने चिकित्सकों व स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और स्वच्छता समय पर दवा वितरण तथा वार्डों में साफ सुथरा वातावरण बनाए रखा जाए।
जिलाधिकारी ने अस्पताल की प्रयोगशालाओं दवा वितरण केंद्र और रसोईघर की भी जांच की। उन्होंने मरीजों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता बनाए रखने तथा इमरजेंसी सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वरिष्ठ चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले।
