चिउटहा में प्रशासन की छापेमारी: कालाबाजारी की शिकायत पर 3 गैस सिलेंडर जब्त

महराजगंज। जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को चिउटहा क्षेत्र में छापेमारी की। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई।

चिउटहा में प्रशासन की छापेमारी
चिउटहा में प्रशासन की छापेमारी

प्रशासन को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के घर में 30 से 40 गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे गए हैं और उनकी कालाबाजारी की जा रही है। शिकायत के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

चिउटहा में प्रशासन की छापेमारी
चिउटहा में प्रशासन की छापेमारी

जांच के दौरान घर से केवल 3 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद हुए। प्रशासन ने तीनों सिलेंडरों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रूप से गोदाम में जमा करा दिया।

सदर एसडीएम ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की शिकायत मिलने पर प्रशासन आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई करता रहेगा।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *