उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर नगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई चालान

महराजगंज, 12 मार्च 2026 बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

महराजगंज, 12 मार्च 2026 बृहस्पतिवार कोउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को नगर क्षेत्र में सक्सेना चौराहा से मऊपाकड़ के आगे स्थित दुर्गा मंदिर तक यातायात पुलिस, नगर पालिका परिषद और नगर चौकी की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर लगे अस्थायी अतिक्रमण जैसे ठेले, खोमचे और दुकानों को हटवाया गया, जिससे मार्ग को सुगम और यातायात के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।
अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ धारा 34 के अंतर्गत चालान की कार्रवाई भी की गई। इसके साथ ही सड़क पर नियम विरुद्ध और अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ भी चालान काटे गए तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस और नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों व ठेला संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनहित में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।
महराजगंज, 12 मार्च 2026 बृहस्पतिवार को

इसी क्रम में गुरुवार को नगर क्षेत्र में सक्सेना चौराहा से मऊपाकड़ के आगे स्थित दुर्गा मंदिर तक यातायात पुलिस, नगर पालिका परिषद और नगर चौकी की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर लगे अस्थायी अतिक्रमण जैसे ठेले, खोमचे और दुकानों को हटवाया गया, जिससे मार्ग को सुगम और यातायात के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।

    उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर नगर में चला अतिक्रमण हटाओ उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर नगर में चला अतिक्रमण हटाओ

अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ धारा 34 के अंतर्गत चालान की कार्रवाई भी की गई। इसके साथ ही सड़क पर नियम विरुद्ध और अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ भी चालान काटे गए तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान पुलिस और नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों व ठेला संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनहित में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहें

रिपोर्टर  जितेंद्र चौबे       लाइव 24इंडियन्यूज 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *