रक्षाबंधन से पहले बाजारों में बहनों की भीड़ राखियों की दुकानों पर रौनक

रक्षाबंधन का पर्व नज़दीक आते ही शोहरतगढ़ बाजार में चहल पहल बढ़ गई है। गुरुवार को क्षेत्र की कई बहनें अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने बाजार में उमड़ पड़ीं। बाजार की हर दुकान पर राखियों की सजावट और बहनों का उत्साह देखने लायक था।

इस बार बाजार में परंपरागत राखियों के साथ-साथ फोटो राखी नाम लिखी राखी भगवान शिव-राम की राखी और बच्चों के लिए जैसी कार्टून राखियों की खूब मांग रही। दुकानदारों ने बताया कि इस साल  राखियों और भारतीय डिजाइन को लोग ज्यादा पसंद कर रहे है स्थानीय निवासी  ने कहा हर बार कुछ खास राखी लाने की कोशिश करती हूं। इस बार फोटो राखी ली है ताकि भाई को हर बार देखकर खुशी हो।

मिठाई और उपहार की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ देखने को मिली। कई दुकानों पर राखी और गिफ्ट का पैक भी तैयार किया गया है जिसे बहनें खूब पसंद कर रही हैं।

बाजार में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं।

भाई-बहन के रिश्ते पर दो शब्द:

भाई-बहन का रिश्ता वो अनमोल धागा है जो न खून से बंधा होता है न शब्दों से वह तो भावनाओं से गूंथा एक ऐसा भरोसा होता है जो उम्र भर साथ चलता है।

प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक के किए इंतज़ाम किया।

रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की भावना का प्रतीक है। बाजार की रौनक यह बताती है कि यह त्योहार हर दिल को जोड़ने की डोर है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *