महाराजगंज एक ही फोटो से लगा कई दिनों तक तक हाजरी ब्लॉक अधिकारी मौन

महाराजगंज: जनपद महाराजगंज के घुघुली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बिशुनपुर गबडुवा में मनरेगा कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है।
क्षेत्र पंचायत द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के तहत रामदरश के घर से उपेंद्र चौधरी के घर तक चकबंद पर मिट्टी कार्य कराया जा रहा है।
आरोप है कि जिन दिनों श्रमिक कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं रहते, उन दिनों भी उनकी ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जा रही है।
बताया जा रहा है कि रोजगार सेवक/मेट द्वारा पुराने कार्य के फोटो का उपयोग कर उपस्थिति लगाई गई।
8 फरवरी के मस्टरोल संख्या 5341 और 10 फरवरी के मस्टरोल संख्या 5339 की ऑनलाइन हाजिरी में यह गड़बड़ी देखी जा सकती है।

manrega ghughuli

हैरानी की बात यह है कि एनएमएमएस हाजिरी की मॉनिटरिंग जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा की जाती है।
इसके बावजूद कथित अनियमितताओं पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

अब देखना यह है कि मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *